एक्सप्लोरर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास तैयारियां
कल यानि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. लिहाजा उनके संसदीय क्षेत्र में अपने पीएम के जन्मदिन मनाने की जमकर तैयारियां चल रही हैं. यहां भी पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है और इसी के तहत पूरी काशी में गीत संगीत का माहौल है. मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशीवासियों ने मंदिरों में दीप जलाने का कार्यक्रम रखा है. साथ ही, डेढ़ किलो सोने का मुकुट भी पीएम के जन्मदिन पर संकट मोचन मंदिर में अर्पित किया जाएगा. हालांकि, मुकुट अर्पित करने से पहले शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे शामिल होंगे.
और देखें






























