एक्सप्लोरर
आज से शुरू हुई तेजस ट्रेन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी | ABP Ganga
आज देश की पहली निजी ट्रेन तेजस का संचालन शुरू हो गया है। सीएम योगी ने लखनऊ जंक्शन पहुंचकर तेजस को हरी झंडी दिखाई। ये प्राइवेट ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन की खासियत है कि इसे IRCTC संचालित करेगी और यात्रियों को खास सुविधा दी जाएगी लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये ट्रेन अगर एक घंटा भी लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपये और दो घंटे की देरी पर 250 रु. रिफंड करने होंगे। इसके अलावा सभी यात्रियों को बीमा का भी फायदा मिलेगा।
और देखें



























