एक्सप्लोरर
अवैध अतिक्रमण पर रेलवे की कार्रवाई, 73 लोगों को थमाया नोटिस। Uttarakhand News
लक्सर में रेलवे ने अपनी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। रेलवे की तरफ से 73 लोगों को नोटिस भेजकर जमीन खाली करने के लिए कहा है। इसके लिए रेलवे की तरफ से 15 दिन का समय दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी रेलवे कई बार नोटिस थमा चुका है, मगर इस बार मामला इस लिए भी गर्म है क्योंकि अतिक्रमण को लेकर एक RTI डाली गई थी जिसमें अतिक्रमण की बात सुर्खियों में है। जिस वजह से रेलवे के ऊपर भी जमीन खाली करने का दवाब है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि रेलवे, प्रशासन के दबाव में काम कर रहा है। इस जमीन पर वे 1990 में एडीजे कोर्ट सहारनपुर से मुकदमा जीत चुके हैं।
और देखें


























