एक्सप्लोरर
छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस की अभद्रता
कार्रवाई को लेकर एक बार फिर कानपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं... मामला
रायपुरवा थाने का है.. जहां छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता ने पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं... आरोप ये तक हैं कि पुलिस ने खुद की पैरवी कर रही लड़की के एडवांस होने पर सवाल उठाए और उसके पिता को अपशब्द कहे... दरअसल इलाके के कुछ युवक पीड़िता को परेशान कर रहे थे... जिस पर उसने 112 हेल्पलाइन पर मदद मांगी... लेकिन काफी देर बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची... तो पीड़िता खुद ही पिता के साथ रायपुरवा थाने पहुंच गई... जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पहले तो उसकी शिकायत पर तवज्जो नहीं दी... जब लड़की ने शिकायत दर्ज करने का दबाव बनाया.. तो पीड़िता के पिता से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की...आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीड़िता पर आरोपियों से समझौता करने का दबाव भी बनाया... जिसको लेकर पीड़िता ने जिले के अधिकारियों को टैग कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है...जिले के आलाधाधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं...

और देखें