एक्सप्लोरर
नैनीझील में अब 'नो टेंशन'
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने नैनी झील के लिए बनए रियल टाइम लेक मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत की। इस परियोजना का मकसद नैनीझील के पानी की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करना है। जिससे की झील का पानी स्वच्छ बना रहे। इसके साथ ही सीएम ने बी डी पाण्डे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं, रेन शेड, टाइल फ्लोरिंग, वेटिंग रूम, जन सुविधाएं, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, समेत कई योजनाओं की शुरुआत की। साथ ही सीएम आर एस टोलिया प्रशासनिक एकेडमी भी पहुंचे। जहां उन्होंने क्रिकेट पिच, ओपन थियेटर और शेड का उद्घाटन किया।
और देखें




























