एक्सप्लोरर
गौरव को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च
इससे पहले कल देर रात गौरव चंदेल के परिवार के साथ साथ पूरी सोसायटी के लोगों ने हत्याकांड के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला.. इस दौरान लोगों ने हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की.. आपको बतादें कि उनकी पत्नी का जो वीडियो आज वायरल हो रहा है.. वो दरअसल कल का है.. कल सांसद महेश शर्मा उनके घर मिलने पहुंचे थे.. और परिवार के साथ दुख साझा किया था.. उन्होंने परिवार की जो तीन मांगें थीं.. उसे भी मान लिया था.. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा बढ़ाने के लिए खत भी लिखा था.. असल में ये मामला सात जनवरी का है.. जहां सुबह नोएडा में फेस 3 थाना इलाके में रात को लूट का विरोध करने पर गौरव चंदेल की हत्या कर दी गई थी... फिलहाल गौरव चंदेल के हत्यारे पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं...।
और देखें

























