एक्सप्लोरर
यूपी में BJP के 26 विभागों की टीम घोषित, जानिए किसको कौन सी मिली जिम्मेदारी ? | ABP Ganga Hindi
यूपी में BJP के 26 विभागों की टीम घोषित. यूपी BJP अध्यक्ष ने स्वतंत्र देव सिंह ने 26 विभागों की टीम घोषित की है. तरुनकान्त त्रिपाठी को मीडिया संपर्क विभाग का संयोजक बनाया गया. नवीन श्रीवास्तव को सह संयोजक नियुक्त किया गया. पूर्व IPS सूर्य कुमार शुक्ला को सुशासन एवं केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग का संयोजक नियुक्त किया. भारत अभियान में सत्येंद्र मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग में पूनम मिश्रा, नमामि गंगे विभाग में कृष्ण दीक्षित बड़े और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान विभाग में अजय शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया.
और देखें


























