Akhilesh Yadav के कई करीबियों के यहां आज भी IT का छापा, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
अखिलेश यादव के करीबियों के यहां आज भी कई जगहों पर छापेमारी हो रही है... ACE ग्रुप के मालिक अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा के ठिकाने पर IT की टीम का कार्रवाई कर रही है वहीं आगरा में मनू अलघ, मानसी चंद्रा और विजय आहूजा के यहां छापेमारी चल रही है... आगरा में जिनके यहां छापेमारी हो रही है वो सभी जूते के कारोबारी हैं और अखिलेश यादव के खास साथियों में शुमार हैं... वहीं अजय चौधरी के नोएडा के सेक्टर 126 स्थित ACE ग्रुप के कॉरपोरेट ऑफिस पर छापेमारी चल रही है.. तीन गाड़ियों में IT के अधिकारी यहां पहुंचे थे जिसके बाद सभी कर्मचारियों के मोबाइल को जब्त कर लिया... वहीं रिसेप्शन पर कंप्यूटर की जांच करते दिखे... अजय चौधरी भी अखिलेश यादव के खास लोगों में से हैं.




























