एक्सप्लोरर
George Floyd Case: Minnesota में हालात काबू में करने के लिए सेना को तैनात करने की तैयारी
कोरोना संकट के बीच अमरीका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन दिख रहे हैं. कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर आगजनी भी की. ये सबकुछ एक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद शुरू हुआ. वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ़्लॉयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिख रहा है.
मिनीपोलिस में प्रदर्शनकारियों ने कारों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग लगा दी और दुकानों में घुस गए जिसके बाद उन पर काबू पाने के लिए अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाई. यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और बृहस्पतिवार को दंगाइयों ने मिनीपोलिस की उस पुलिस चौकी को फूंक दिया जहां फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था.

और देखें