एक्सप्लोरर
Corona: Singapore में फंसे भारतीय छात्र, सरकार से मदद की लगाई गुहार
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भारतीय छात्रों का एक गुट सिंगापुर एयरपोर्ट पर फंस गया है. फिलीपींस से चले इन छात्रों को मलेशियाई सरकार ने सिंगापुर एयरपोर्ट भेजा लेकिन अब उन्हें आने का कोई साधन नहीं मिल रहा है. घबराए छात्रों ने वीडियो बनाकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. छात्रों की गुहार के बाद सरकार भी हरकत में आई है. फिलीपींस में मौजूद भारतीय दूतावस से अधिकारयों को छात्रों से मिलने के लिए भेजा गया है.
और देखें




























