Weather Update: मुंबई समेत इन राज्यों में आज झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट | ABP News
ABP News:मौसम विभाग ने कहा कि प्रायद्वीपीय और उसे सटे मध्य भारत में मानसून की सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में मध्य भारत के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में मंगलवार (16 जुलाई, 2024) को भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और सिक्किम में आज भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने कहा कि केरल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

























