MP News: फिर लाडली बहनों के बीच भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान
Shivraj Singh Chauhan News: मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रो पड़े. महिलाओं की भीड़ में मौजूद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को चश्मा उतारकर अपने आंसू पोछते नजर आए. दरअसल विदिशा पहुंचने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में बड़ी संख्या में उमड़ी महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में नारे लगाए.
विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर महिलाओं के 'बहनों का भाई कैसा हो शिवराज भईया जैसा हो, शिवराज जी तुम राज करो जैसे नारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा. अनेक महिलाए शिवराज सिंह चौहान से मिलकर बिलख उठी तो शिवराज सिंह भी भावुक हो गए और उसकी आंखों से भी आंसू झलक पड़े. पूर्व सीएम आंसू पोंछते नजर आये.

























