एक्सप्लोरर
Raj Kundra की गिरफ्तारी से परेशान Shilpa Shetty ने 'Super Dancer' की शूटिंग की कैंसिल
पोर्न वीडियोज बनाने के रैकेट के एक मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए अपने पति राज कुंद्रा की कल रात हुई गिरफ्तारी से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के शूटिंग टाल दी है. एबीपी न्यूज़ को एक विश्वसनीय सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, "सोमवार तक यह तय था कि आज शिल्पा शेट्टी बतौर जज डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के चौथे सीजन के दो एपिसोड्स की शूटिंग करेंगी. मगर जैसे ही रात को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की खबर आई, शिल्पा शेट्टी ने शो की शूटिंग करने का इरादा बदल दिया."
न्यूज़
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
और देखें
























