एक्सप्लोरर
Maharashtra: Devendra Fadnavis बोले- मोदी है तो मुमकिन है, हमारी सरकार 5 साल चलेगी
महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के 29 दिन बाद आज आखिरकार सरकार बन ही गई. आज सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. बड़ी बात यह है कि एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
मुंबई में बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पांच साल चलेगी. महाराष्ट्र के हित में फैसला लिया गया है.
और देखें


























