एक्सप्लोरर
Coronavirus: केरल में 5 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 39 हुई
केरल में आज कोरोना वायरस के पांच नए मामले की पुष्टि हुई. इसी के साथ ही देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने राज्य के पथनामथित्ता जिले में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार ने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया. इन लोगों ने इटली से आने की सूचना अधिकारियों को नहीं दी.
और देखें





























