एक्सप्लोरर
PM Modi in China: मोदी आज SCO की मुख्य बैठक में, क्षेत्रीय सहयोग पर भारत का नजरिया रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मुख्य बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री SCO की बैठक के प्लेनरी सेशन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर भारत का नजरिया भी पेश करेंगे। पूरे विश्व की निगाहें इस SCO समिट पर बनी हुई हैं। यह बैठक अमेरिका की टेरिफ नीति के बाद काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सामने भारत का दृष्टिकोण रखेंगे। भारत का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग से ही स्थिरता और विकास संभव है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को रेखांकित करेगा।
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें




















