Kerala News: 'हिंदू समाज से अलग दूसरे...', संघ प्रमुख Mohan Bhagwat का बड़ा बयान | ABP News |
RSS Mohan Bhagwat: केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिनों तक मंथन बैठक चली. पलक्कड़ में हुई इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी हिस्सा लिया. इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस समन्यवय बैठक के समापन पर बड़ा बयान दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत ने सरकारों पर निर्भरता को कम करने का निर्देश दिया है. संघ प्रमुख ने ये निर्देश आरएसएस के पदाधिकारियों और आनुषांगिक संगठनों को दिए हैं. सूत्रों के हवाले से संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ''शासन-प्रशासन पर निर्भर नहीं रहना है. उनका इस्तेमाल अपने विवेक के आधार पर करना है.'' संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा कि हिंदू समाज के इतर भी अन्य समाज के अच्छे लोगों से संपर्क रखना है और उनके साथ समन्वय स्थापित करना है.
























