एक्सप्लोरर
CAA Protest: Jamia की Library में छात्रों की पिटाई का पूरा सच । Master Stroke
यूनिवर्सिटी के छात्र अगर विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा करें, पथराव करें, आगजनी करें तो इस कतई सही नहीं ठहराया जा सकता लेकिन क्या उस हिंसा पर एक्शन के नाम पर पुलिस कुछ भी कर सकती है. क्या हिंसा को काबू करने के नाम पर पुलिस को यूनिवर्सिटी के हर छात्र पर डंडे बरसाने का हक मिल जाता है. कल जामिया में यही हुआ. जो छात्र कैंपस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उन्हें खदेड़ते हुए दिल्ली पुलिस यूनिवर्सिटी के अंदर घुस गयी. हॉस्टल से लेकर लाइब्रेरी तक छात्रों को पीटा गया. आखिर क्या गुनाह था उन छात्रों का जो लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, उन पर क्यों ऐक्शन लिया गया - इस सवाल का जवाब भी दिल्ली पुलिस को देना होगा. इस रिपोर्ट में हम आपको दिखाएंगे जामिया की लाइब्रेरी में छात्रों की पिटाई का पूरा सच
और देखें
























