एक्सप्लोरर
Lockdown: दिव्यांग साइकिल पर 100 किलोमीटर के सफर को निकले पोलियो से ग्रसित गुलाम मोहम्मद
गुलाम मोहम्मद पोलियो से ग्रसित है. अपनी विकलांग साइकिल से उत्तर प्रदेश के गजरौला जाने के लिए निकले हैं. सुल्तान पुर माजरा में LED बल्ब बनाने की फैक्ट्री में काम करते हैं.काम बंद हो गया और खाने पीने की तकलीफ होने लगी तो आज घर की ओर निकल पड़े. अम्मी की तबियत खराब है. कई बार बस से जाने की कोशिश की लेकिन जाने नहीं दिया गया. इसलिए आज अपनी साइकिल पर ही गजरौला तक जा रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि गाज़ियाबाद से कोई मदद मिल जाएगी, अगर नहीं मिली तो आगे भी ऐसे ही जायेंगे.
और देखें


























