एक्सप्लोरर
Special Report: भारत के मंदिरों में रखे सोने की कितनी कीमत.. क्या देश के काम आएगा ये सोना?
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक, देश में धार्मिक ट्रस्टों के पास एक ट्रिलियन डॉलर का सोना पड़ा हुआ है. सरकार को कोरोना संकट से निपटने के लिए इन ट्रस्टों से ये सोना कम ब्याज दर पर लेना चाहिए. चव्हाण ने ट्वीट किया, "देश के सभी धार्मिक ट्रस्टों में रखे सोने की कीमत #WorldGoldCLC के अनुसार कम से कम $1 ट्रिलियन है. सरकार को इस सोने का तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए. इस आपातकालीन स्थिति में सोने को कम ब्याज दर पर सोने के बॉन्ड के माध्यम से उधार लिया जा सकता है."
चव्हाण के इस बयान के बाद से बीजेपी के कई नेता और हिंदू पुजारियों ने उनके प्रस्ताव को अपमानजनक बताते हुए निशाना साधा है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
विश्व
विश्व
चुनाव 2026






























