एक्सप्लोरर
'वैक्सीन लेने के बाद अस्पताल जाने की जरूरत नहीं'- Adar Poonawalla, CEO, SII
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को एक प्रेस कॉनफ्रेंस कर कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जो वैक्सीन लेगा वह संक्रमण नहीं फैलाएगा. वैक्सीन लेने के बाद अस्पताल जाने की जरुरत नहीं रह जाएगी. पूनावाला ने कहा कि कोवीशील्ड से मोर्टेलिटी घटाने में भी फायदा होगा. इससे हॉस्पिटलाइजेशन 0% होने की उम्मीद है. वायरस का असर 60% तक कम हो जाएगा. कोवीशील्ड की ग्लोबल ट्रायल में हॉस्पिटलाइजेशन 0% रहा.
और देखें


























