क्या 1 May से Vaccination के लिए तैयार है देश? लगभग 100 करोड़ लोगों को लगनी है वैक्सीन
एक मई से भारत में कोरोना का टीका लगाने का पूरा अंदाज ही बदल जायेगा . 18 से 45 साल आयु वर्ग को भी टीका लगेगा . जो मुफ्त नहीं होगा . उस पर केन्द्र का टीका , राज्यों का टीका , निजी अस्पतालों का टीका . उस पर सीरम इंस्टीटयूट के टीके के दाम अलग , भारत बायोटेक के टीके के दाम अलग . कुल मिलाकर राज्य सरकारों पर आ जाएगी टीका खरीदने और उसका निजी क्षेत्र में बंटवारा करने की जिम्मेदारी . सवाल उठता है कि क्या इतने टीके बाजार में है जितने टीकों के तलबदार है ....क्या 18 प्लस को टीका लगाने का काम एक मई से शुरु हो पाएगा .....आखिर देश की 70 फीसद आबादी को टीका लगने में कितने महीने लगेंगे ......इन सभी सवालों के जवाब तलाश रहे हैं हमारे सहयोगी विजय विद्रोही . आइए देखते हैं विजय विद्रोही की खास रिपोर्ट .




























