एक्सप्लोरर
Pulwama Attack First Anniversary: लेथपोरा में शहीदों के नाम बना स्मारक, CRPF ने दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के लेथपोरा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में स्मारक का निर्माण किया गया है. जो 40 जवान हमले में शहीद हुए थे.. उन सभी के नाम यहां स्मारक पर लिखे हैं... साथ ही उनकी तस्वीरें भी लगायी गयी हैं. ये स्मारक उसी जगह के पास सीआरपीएफ कैंप के भीतर बनाया गया है जहां जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी अदील अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी कार सुरक्षा बलों के काफिले से टकरा दी थी. हालांकि, बाद में धीरे-धीरे इस हमले के लगभग सभी षडयंत्रकारियों को मार गिराया गया. पिछले महीने ही जैश-ए-मोहम्मद के बड़े कमांडर को यासिर को ढेर किया गया है.
और देखें























