एक्सप्लोरर
महाराष्ट्र सरकार ने घटाई Sachin Tendulkar की सुरक्षा, अब सिर्फ एस्कॉर्ट रहेगा साथ
पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंडुलकर की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने सचिन की सुरक्षा को एक्स कैटेगरी की जगह एस्कॉट की सुविधा मिलेगी. यानी उनके साथ चौबीसों घंटे पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहेगा. महाराष्ट्र सरकार ने कुल 97 लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ये फैसला किया है. इसी फैसले के तहत उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को अपग्रेड कर Z कैटिगरी की कर दी गई है. उन्हें पहले से वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी.
Tags :
Sachin Tendulkarऔर देखें

मेघा प्रसादसीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स)
पत्रकारों पर चिल्लाना नहीं PR, मीडिया को दबाने की कोशिशों की हो आलोचना, Netflix अब ये फैसला आपके हाथ
Opinion
























