एक्सप्लोरर
देश में कैसे सुरक्षित होंगी बेटियां ? देखिए बड़ी बहस
एक हफ्ते में दूसरी बेटी दरिंदगी की भेंट चढ़ गई. जिस देश में बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाने के लिए जल्लाद नहीं मिलते उस देश में बलात्कारी दरिंदगी की आग भड़का रहे हैं. पहले हैदराबाद की बेटी को जलाया. फिर उन्नाव की बेटी को जली हालत में मरने के लिए छोड़ दिया. देश गुस्से में है और ये गुस्सा जितना बढ़ रहा है उतना ही बढ़ रहे हैं अपराध. कहीं कोई उम्मीद नहीं दिख रही है कि बेटियां बचेंगी कैसे. नेता एक्शन में हैं लेकिन उनका एक्शन दिखावटी ही है क्योंकि हर घटना के बाद उनका ये एक्शन दिखता है. चिता की आग ठंडी होते ही सब रुटीन में लौट आते हैं. ऐसे में सवाल ये है कि कैसे बचेंगी बेटियां?
और देखें






























