एक्सप्लोरर
क्या AAP ने मनोज तिवारी का अपमान किया? BJP ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
दिल्ली में वीडियो वॉर में एक नया वीडियो सामने आया है. बीजेपी ने वीडियो जारी करके मनोज तिवारी के अपमान को पूर्वांचल के लोगों का अपमान बताया है. इससे पहले केजरीवाल की पार्टी ने अपने गाने में मनोज तिवारी के पुराने भोजपुरी गानों का इस्तेमाल किया था. जिसपर मनोज तिवारी ने 500 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा था और चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. और अब दिल्ली बीजेपी ने वीडियो का जवाब वीडियो के जरिये ही दिया है.
और देखें
























