एक्सप्लोरर
Delhi: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल, गाइडलाइंस का कितना हुआ पालन? Ground Report
दिल्ली में आज से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल करीब दस महीनों बाद खोल दिए गए हैं. ये निर्णय मई के महीने में होने वाली बोर्ड की अहम परीक्षाओं और मौजूदा वक्त में स्कूलों में चल रहे प्री बोर्ड की तैयारियों के मद्देनजर लिया गया है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना अनिवार्य होगा, जैसे - इमरजेंसी के लिए स्कूल में क्वारंटाइन रूम की व्यवस्था करनी होगी, स्कूल के कैंपस में मास्क पहनना अनिवार्य होगा, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और कम से कम 6 फीट की दूरी बनानी होगी.
और देखें
























