Delhi Air Pollution: SC ने NCR के सभी 12वीं तक की कक्षाओं को बंद करने का दिया आदेश | Breaking
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का रुख बेहद सख्त हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद करने को कहा है..कोर्ट ने कहा कि - NCR क्षेत्र के सभी राज्य सख्ती से GRAP-4 लागू करें और अलग-अलग टीमें बना कर इसकी निगरानी करें'..-सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से हलफनामा दाखिल कर जवाब मांगा है कि आखिर उसने GRAP 4 लागू करने के लिए क्या किया..कोर्ट ने कहा कि मौसम सुधरने के अनुमान से GRAP का स्तर बढ़ाने में देरी करना गलत है। - गंभीर हालात को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से...सड़क, पुल, पाइपलाइन निर्माण को रोकने पर विचार करने को कहा है - इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार...50% क्षमता से दफ्तरों में काम पर विचार करे..

























