Breaking News : Badlapur Encounter को लेकर HC ने पूछे तीखे सवाल ! | Bombay High Court
बदलापुर एनकाउंटर पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी... हम इसे एनकाउंटर नहीं कह सकते, एनकाउंटर की परिभाषा अलग होती है, पुलिस ने पूछे सवाल, नॉर्मली क्या आप सिर में गोली मार देते हैं या पैर, हाथ में.... महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल के शौचालय में चार साल की दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत विवाद का विषय बन गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को तलोजा जेल से ठाणे पुलिस स्टेशन ले जाते समय एक कांस्टेबल की बंदूक छीनकर पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी फायरिंग में मार गिराया गया. मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है और फोरेंसिक टीम उस वाहन की जांच कर रही है जिसमें मुठभेड़ हुई थी.

























