Breaking News: Rajkot अग्निकांड मामले में घटनास्थल पर पहुंचे Harsh Sanghvi, शुरू हुई SIT की जांच
गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर- गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. हर्ष सांघवी ने मौके का जायजा लिया है, उन्होंने कहा कि 'ये बहुत ही दुखद घटना है, परिवारों को जल्द न्याय दिलाया जाएगा..विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी..'..SIT ने जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि सरकार की तरफ से मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजकोट में हुए इस हादसे पर दुख जताया और हताहतों के लिए मुआवजे का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति उनकी संवेदना है. ये सुश्चित करना बेहद जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो.
























