Breaking : Balasore हादसे को लेकर Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर बड़ा हमला | Odisha Train Accident
Rahul Gandhi In America: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेरिका का दौरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने सोमवार (5 जून) को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस नेता ने कार चलाते हुए एक्सीडेंट होने की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कार एक्सीडेंट की बात करते हुए उन्होंने ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की दुर्घटना को भी जोड़ दिया. उन्होंने कहा, “अगर आप उनसे (बीजेपी) किसी भी चीज के बारे में पूछेंगे तो वो पीछे देखेंगे और आरोप लगा देंगे. अगर आप उनसे (बीजेपी) पूछेंगे कि ट्रेन एक्सीडेंट (ओडिशा) कैसे हुआ तो वो कहेंगे कि कांग्रेस ने पिछले 50 सालों में क्या किया?”




























