संगम के तट से बाबा बागेश्वर ने भरी हिंदू राष्ट्र की हूंकार, देखिए वीडियो | Baba Bageshwar Row
Uttar Pradesh News: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Dham, Dhirendra Krishna Shastri) ने प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेले से फिर हिंदू राष्ट्र के लिए हुंकार भरी है. उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए संतों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा. धीरेंद्र शास्त्री ने माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं से जातियों का बंधन तोड़कर हिंदुओं से एक होने की अपील की. धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश को कायरों, कपटियों और क्रूर लोगों से बड़ा खतरा है. ऐसे लोग धर्म और देश दोनों का नुकसान करते हैं. हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई भी दी.




























