AAP Protest: बीजेपी पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने बताया चुनाव के बाद क्या होगा..
स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली पुलिस को आशंका है कि सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई है. सीएम हाउस में सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई है. वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीएम हाउस से उन्हें अभी तक सीसीटीवी का डीवीआर नही दिया गया है. डीवीआर के लिए दिल्ली पुलिस ने नोटिस भी जारी किया था. जांच में सामने आया कि जेई स्तर के अफसर के पास भी सीएम हाउस में लगे सीसीटीवी और डीवीआर का एक्सेस नहीं है. अरविंद केजरीवाल कहा कि 'एक के बाद एक गिरफ्तार करते चले जा रहे हैं, अब मेरे पीए को भी गिरफ्तार कर लिया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए. हम आपके ऑफिस पहुंच गए हैं, पूरी आम आदमी पार्टी को ही एक साथ गिरफ्तार कर लीजिए...'




























