मध्य प्रदेश: मंडला, नीमच से लेकर रायसेन तक बारिश का कोहराम, तालाब में तब्दील हुई सड़कें
ध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया है, और आवागमन प्रभावित हुआ है. बारिश के बाद राजधानी भोपाल सहित 6 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. राज्य में बीते 24 घंटों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश हो रही है.
बारिश के कारण भोपाल की भी कई निचली बस्तियों में पानी भर गया. राज्य के जनसम्पर्क मंत्री पी़ सी़ शर्मा ने भोपाल में लगातार जारी भारी बारिश के बीच प्रभावित गरीब बस्तियों का दौरा किया. शर्मा ने जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े को निर्देश दिया कि जल-भराव से प्रभावित परिवारों को राशन और राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए. निचले क्षेत्र में बसे झुग्गीवासियों को मल्टी बिल्डिंग्स में शिफ्ट किया जाए. प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान किया जाए.




























