West Bengal Elections | 'मारवाड़ी बहुल' जोड़ासाकूं विधानसभा से कौन आगे, BJP या TMC? | ग्राउंड रिपोर्ट
जोड़ासांकू विधानसभा महानगर कोलकाता का एक बहुत ही महत्वपूर्ण केंद्र है। इसका एक कारण यह है कि यहां ठनठनिया कालीबाड़ी जहां विश्व प्रसिद्ध है, वहीं गुरुद्वारा बड़ा सिख संगत, जहां गुरू नानक देव जी से लेकर नौवें गुरू गुरू तेगबहादुर के कदम यहां पड़ने के कारण इलाका पावन हो गया था। कवि गुरू रवींद्रनाथ टैगोर की जन्मस्थली ठाकुरबाड़ी भी यहीं मौजूद है।
इधर, बड़ाबाजार, पहले बगाल का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र रहा है। किसी को कपड़ा खरीदना हो, राशन-पानी, किताबें, बर्तन, पेन से लेकर कुछ भी थोक और खुदरा ग्राहक के लिए यही एक केंद्र था। बीते कुछ सालों में भले ही राज्य में व्यापारिक केंद्रों का विस्तार हो गया है, लेकिन यहां का महत्व कम नहीं हुआ। इलाके को मारवाड़ी बहुल के तौर पर भी जाना जाता है।




























