एक्सप्लोरर
क्या विवादित बयानों से बनेगी दिल्ली में सरकार? देखिए नजफगढ़ से ये जोरदार बहस | Kaun Banega Mukhyamantri
कौन बनेगा मुख्यमंत्री का सफ़र आज पहुंच गया है नजफ़गढ़ में. वही गांव जो क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग की वजह से सुर्खियों में आया था. दिल्ली का ये वो इलाक़ा हैं जहां गांवों के वोटर चुनावी तस्वीर तय करते हैं...नजफ़गढ़ के लोगों के बीच यहां के स्थानीय मुद्दों की चर्चा तो होगी ही साथ ही ज़िक्र उन बयानों का भी होगा जिसकी वजह से दिल्ली चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं...कहां तो दिल्ली में बिजली-पानी के मुद्दों पर चुनावी शोर शुरू हुआ था...लेकिन दिन बीतने के साथ ही भारत-पाकिस्तान, गद्दार, शाहीन बाग़, नक्सलवादी, आतंकवादी जैसे मुद्दे चुनाव में छा गए हैं...आख़िर ऐसे भड़काऊ बयानों का मतलब क्या है...क्या भड़काऊ बयान ही वोट दिलाएंगे?
और देखें

























