एक्सप्लोरर
Jharkhand Election Results: देखिए अबतक के रुझानों की बड़ी बातें
शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े 41 के करीब पहुंचने वाला है. अभी तक कांग्रेस गठबंधन 36, बीजेपी 18 सीटों पर आगे है. वहीं, जेवीएम 2 और अन्य एक सीट पर आगे है. कांग्रेस गठबंधन को बहुमत तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 5 सीटें चाहिए. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान हुआ था. झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. झारखंड राज्य का गठन सन 2000 में हुआ था, और तब से अब तक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 2014 की रघुवर सरकार से पहले किसी भी दल या गठबंधन ने 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
आईपीएल 2026
बॉलीवुड


























