एक्सप्लोरर
शिखर सम्मेलन: राजीव शुक्ला ने राफेल से लेकर पाकिस्तान के मुद्दे पर BJP को घेरा, संबित पात्रा ने किया मजेदार पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज शशि थरूर और नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ करते हैं. कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रेम में डूबे हैं. जिसके जवाब में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि मोदी बगैर बुलाए पाकिस्तान क्यों गए? कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में हार रही है. विपक्षी पार्टियां सरकार बनाएगी. प्रधानमंत्री पद पर चुनाव के बाद फैसला होगा. जिसके जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष में हर सप्ताह नया पीएम होगा. महामिलावटी सत्ता में नहीं आएंगे. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम अप्रत्याशित सीटें जीतेंगे. मैंने हकीकत देखी है. केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी. उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने गलत जानकारी दी.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें






























