एक्सप्लोरर

Pawan Singh Vs Jyoti Singh: अब Instagram पर लड़ रहे हैं पवन और ज्योति; POST GOES VIRAL | ABPLIVE

पवन सिंह और ज्योति सिंह की लड़ाई अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। ज्योति सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह ने अपने Instagram पेज पर एक लंबा पोस्ट लिखा। लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब पत्नी ज्योति ने उसी पोस्ट पर जवाब दे दिया। नमस्कार, मेरा नाम है श्वेता शर्मा और बिहार चुनाव के बीच अब सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि पवन सिंह बनाम ज्योति सिंह की जंग भी चर्चा में है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा — “मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूँ — जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आपकी जनभावनाओं को ठेस पहुँचाऊँगा?” फिर ज्योति को संबोधित करते हुए लिखा — “क्या यह सच नहीं कि आप सुबह मेरे सोसाइटी में आईं, मैंने आपको सम्मानपूर्वक घर बुलाया, हम डेढ़ घंटे तक बात करते रहे — और आपकी सिर्फ यही रट थी कि ‘मुझे किसी तरह चुनाव लड़वा दीजिए’। जो मेरे बस की बात नहीं थी।” उन्होंने आगे लिखा — “समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई। जबकि सच्चाई ये है कि पुलिस सुबह से वहीं थी ताकि जो भी हो, सब उनकी मौजूदगी में हो।” यह पोस्ट 2 लाख से ज़्यादा लाइक्स के साथ वायरल हो गया। अब बारी आई ज्योति की। उन्होंने लिखा — “सच और झूठ का फ़ैसला जनता करेगी। आप भी बैठिए, मैं भी बैठती हूँ — मीडिया के सामने। क्योंकि अब ये चारदीवारी की बात नहीं रह गई है। अगर आप सच हैं तो जनता के सामने आइए।” “जहाँ तक चुनाव की बात है — अगर आप मुझे जीवनभर पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूँगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल नहीं करते।” “आपके फ्लैट में आने-जाने की CCTV फुटेज मौजूद है। अगर आप सच हैं — तो जनता के सामने बैठिए।” आपकी पत्नी, ज्योति। अब सवाल ये है — क्या दोनों एक साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे या फिर अलग-अलग सफाई देंगे? ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इस विवाद पर ABP LIVE ने जनता की राय जानी। करकट में लोगों से पूछा गया कि क्या पवन सिंह पर इसका असर पड़ेगा? कई लोग नाराज़ दिखे, तो कुछ अब भी ‘लौंडा एगो नंबर बा’ कहकर उनके साथ खड़े दिखे। 🎙️ किसलय बाइट्स: पवन सिंह की शादीशुदा ज़िंदगी हमेशा विवादों से घिरी रही है। 2018 में शादी के बाद, ज्योति सिंह ने उन पर मानसिक उत्पीड़न, ज़बरदस्ती गर्भपात और घर में प्रवेश न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि शादी के तुरंत बाद ही पवन एक फिल्म के मुहूर्त में चले गए — जहाँ वे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ थे, जिनसे उनका पुराना रिश्ता बताया जाता है। पहली पत्नी नीलम देवी की 2014 में शादी के तीन महीने बाद ही मौत हो गई थी। उसके बाद पवन का नाम कई अन्य अभिनेत्रियों से जुड़ा। एक और विवाद तब हुआ जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे एक्ट्रेस अंजली राघव को अनुचित तरीके से छूते दिखे। फिलहाल देखना ये होगा कि ये निजी विवाद बिहार चुनाव में पवन सिंह की राजनीतिक किस्मत पर कितना असर डालता है।

ABPLIVE वीडियोज

Assam Flood: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स

सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget