एक्सप्लोरर
उत्तराखंड के डाकपत्थर बैराज में छोड़ा गया 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी, दिल्ली के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आने वाले 12-14 घंटे में दिल्ली में यमुना की तस्वीर बेहद भयावह हो सकती है. डाकपत्थर बैराज से फिलहाल 2 लाख 50 हज़ार क्यूसेक पानी जा रहा है. 2013 की त्रासदी में 2 लाख 78 हज़ार क्यूसेक पानी गया था. बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा पानी. यहां से पानी सीधा हथनीकुंड बैराज पहुंचेगा. इस पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 12-14 घंटे लगते हैं. उत्तराखण्ड का उत्तरकाशी जिला भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित है. उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना हुई है, लेकिन इसमें कितना बड़ा नुकसान हुआ है, इसका अभी अंदाजा नहीं लग पाया है. उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के आराकोट-डगोली, माकुरी गांव में नाले में उफान आया तो अपने साथ दर्जनों घरों ओर स्कूल को बहा ले गया. तबाही का मंजर इतना खतरनाक था कि जिसने भी उस मंजर को देखा उन गांव वालों की रूह कांप गई. लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर पहुंच गए. आराकोट बाजार में पानी का वेग अभी भी लोगों को डरा रहा है.
न्यूज़
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
और देखें






























