एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बिना कटे ही लोगों के आंसू निकाल रहा है प्याज, कीमतों ने लगाई सेंचुरी

देश भर में इस समय प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है. प्रयागराज में प्याज की कीमतें जहां थोक मंडी में 60 से 70 रुपये प्रति किलो हैं, वहीं फुटकर में यह 80 से 100 रुपये रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में प्याज की कीमतों ने सेंचुरी लगा दी है. यहां प्याज इन दिनों अस्सी से सौ रूपये किलो तक बिक रहा है. पॉश इलाकों में फेरी वाले तो इसे सौ रूपये से ज़्यादा में भी बेच रहे हैं. प्याज की आसमान छूती कीमतों से हाहाकार मच गया है. प्रयागराज में यह पहला मौका है जब प्याज की कीमतें सौ रूपये का आंकड़ा पार कर गई हैं. इतना ही नहीं, यहां टमाटर के दामों में भी आग लगी हुई है और वह भी सत्तर से अस्सी रूपये किलो में बिक रहा है. प्याज और टमाटर की कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है और किचन व खाने की थाली के स्वाद पर भी अपना असर डाला है.

प्याज और टमाटर के साथ ही दूसरी सब्ज़ियां भी काफी महंगी बिक रही हैं. प्रयागराज में थोक मंडी में प्याज साठ से सत्तर रूपये किलो बिक रहा है. इसमें प्रति किलो दस रूपये का और खर्च जोड़ने के बाद फुटकर कारोबारी अस्सी से सौ रूपये किलो में बेच रहे हैं.

कुछ जगहों पर तो कीमत एक सौ पांच और एक सौ दस रूपये किलो तक भी पहुंच गई है. कीमतों में आग लगने की वजह से इन दिनों सब्ज़ी मंडी में कम चहल पहल रहती है. जो ग्राहक आते हैं वह भी प्याज और टमाटर पाव भर या आधा किलो ही खरीदते हैं. लोगों का कहना है कि प्याज और टमाटर तकरीबन सभी सब्जियों में इस्तेमाल होते हैं, इसलिए इनकी आसमान छूती कीमतों ने उनके बटुए पर ख़ासा असर डाला है। लोगों के मुताबिक़ उन्होंने प्याज का इस्तेमाल कम कर दिया है.

वैसे प्रयागराज के लोगों को नवम्बर महीने तक प्याज की आसमान छूती कीमतों से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. कारोबारियों का कहना है कि अगले महीने जब स्थानीय किसानों की फसल तैयार हो जाएगी, तभी कीमतें घटेंगी. कहा जा सकता है कि सेंचुरी लगाने के बाद भी प्याज की कीमतों में आने वाले दिनों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है.

वहीं राजधानी दिल्ली में प्याज़ 100 रुपए किलो तक बिक रहा है. दिल्ली की आजादपुर मंडी में दो दिन पहले प्याज का थोक भाव 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. खुदरा में लोग 100 रुपये प्रति किलो प्याज खरीद रहे हैं. प्याज के बढ़ते दामों के बाद केंद्र सरकार ने प्याज आयात करने का फैसला लिया है.

80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी. प्याज कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि देश के प्रमुख प्याज उत्पादक प्रदेशों में बारिश के कारण फसल खराब हुई है, इसलिए आयात नहीं होने पर आपूर्ति का टोटा बना रहेगा.

गेस्ट हाउस कांड: अब मायावती ने मुलायम के खिलाफ वापस लिया केस, इस रार ने दोनों को 24 साल तक दुश्मन बनाए रखा

कोहरे को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी, ट्रेनें देरी से चलने पर यात्रियों को आएगा SMS अलर्ट

यूपी: संघ, सरकार और संगठन का अयोध्या प्लान, काशी और मथुरा का नहीं लेगा कोई नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget