एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव 2019 Live: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 1 बजे तक 28.98 फीसदी वोटिंग

UP- by-elections in 11 assembly seats today, 4108328 voters will use votes Live Updates यूपी उपचुनाव 2019 Live: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 1 बजे तक 28.98 फीसदी वोटिंग

Background

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक यहां पर 8.43 प्रतिशत मतदान हो गया है. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर के गंगोह में 11 प्रतिशत, रामपुर में 6 प्रतिशत, इगलास में 9 प्रतिशत, लखनऊ कैंट में 3.70 प्रतिशत, गोविंदनगर में 5.50 प्रतिशत, मानिकपुर में 7.50 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 11 प्रतिशत, जैदपुर में 9 प्रतिशत, जलालपुर में 10 प्रतिशत, बलहा में 11 प्रतिशत और घोसी में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है.

पहले घंटे में मतदान काफी धीमी गति का रहा. कई जगह पर ईवीएम में खराबी के बाद उनको बदला भी गया. मॉक पोल से बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान की प्रक्रिया को शुरू कराया. मतदान सात बजे शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक चलेगा.

इगलास विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथों पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है. कहीं विकास कार्य न होने से मतदाता नाराज हैं, तो कहीं छुट्टा पशुओं को न पकड़े जाने से गांव हसनगढ़, धारा की गढ़ी व दोंकोली, नवलपुर, अहल्दा, गड़ाखेड़ा के बूथों पर सन्नाटा है. धाराकी गढ़ी में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है. यहां के मतदाता किसी बड़े नेता के आश्वासन का इंतजार कर रहे हैं. बेसवां के गांव कपूरा खेड़ा, नवलपुर में लोगों को अधिकारी समझाने में जुटे हैं.

घोसी विस सीट के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया. कई केंद्रों पर लाइन लग गई है. महिला मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है. प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उपचुनाव के मतदान में शुरुआती पहले घंटे में कई जगह ईवीएम खराब होने की सूचना रही. इस वजह से मतदान शुरू होने में देरी हुई. अधिकांश बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से ही व्यवस्था की कमान संभाले रहे.

सहारनपुर के गंगोह विधानसभा उप चुनाव में तीतरों के सरस्वती इंटर कलेज में बने आदर्श मतदान केंद्र पर समय से वोटिंग शुरू हो गई. आठ बजे तक नानौता में बूथ नंबर 346, 347 व 348 पर मात्र दो मतदाता ही पहुंचे.

कानपुर में सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई गोविंद नगर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 349 बूथों पर मतदान शुरू हो गया. यहां पर आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना आई. यहां पर नौ उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. यहां पर सुबह बूथ नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कलेज विजय नगर में ईवीएम में समस्या के चलते तकनीकी टीम भेजी गई है.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन ग्यारह में से नौ सीटें जीती थीं. वहीं रामपुर की सीट सपा और जलालपुर सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी. इस बार भाजपा अपने सहयोगी अपना दल (एस) के साथ चुनाव लड़ रही है. अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ सीट पर उम्मीदवार उतारा है. सपा ने रालोद के लिए अलीगढ़ की इगलास सीट छोड़ी थी, लेकिन उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया. अब सपा के सुधाकर सिंह घोसी में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सियासी मैदान में हैं. वहीं, बसपा और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवार खड़े किए हैं.

11:41 AM (IST)  •  21 Oct 2019

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक संवेदनशील बूथों पर मतदान की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी. 429 बूथों को चिन्हित किया गया है. पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती की गई है. इस उपचुनाव के मतदान में 41,08,328 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 22,13,466 पुरुष और 18,94,724 महिला और 138 तृतीय लिंग के वोटर हैं. इस बार चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों में से बीजेपी, बीएसपी, कांग्रेस, एसपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
13:14 PM (IST)  •  21 Oct 2019

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. 11 बजे तक औसतन 19 . 14 फीसद मतदान हो चुका है. गंगोह सीट पर 30.40 प्रतिशत, रामपुर सीट पर 15.48, इगलास पर 16.20, लखनऊ (कैंट) पर 9.40, गोविंद नगर सीट पर 14, मानिकपुर सीट पर 18 . 70, प्रतापगढ़ में 19, जैदपुर सीट पर 23, जलालपुर सीट पर 21.40, बलहा सीट पर 21 और घोसी सीट पर 22 फीसद वोट पड़ चुके हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget