एक्सप्लोरर

SIT ने बरामद की चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो से भरी पेन ड्राइव, बन सकती है अहम सुबूत

चिन्मयानंद केस में एसआईटी ने शनिवार को यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के भाई डीपी सिंह राठौर से पूछताछ की. पूछताछ के बाद उनका लैपटॉप भी एसआईटी ने अपने कब्जे में लिया. आगे की जांच जारी है.

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद केस में एसआईटी को एक बड़ी सफलता मिली है, एक पेन ड्राइव बरामद हुई है. एसआईटी ने यूपी के राज्य मंत्री जेपीएस राठौर के भाई डीपी सिंह से एक पेन ड्राइव बरामद की है. एसआईटी के मुताबिक इस पेन ड्राइव में चिन्मयानंद के कई अश्लील वीडियो हैं

डीपी सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके साथियों की मदद की. इस पेन ड्राइव के बाद चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की संलिप्तता सिद्ध होगी. एसआईटी सूत्रों के मुताबिक इसमें कई बीजेपी नेताओं के भी नाम आ रहे हैं.

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद भी प्रदूषण से नहीं मिली राहत, हवा और अधिक जहरीली हुई

चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर आठ नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस होनी है. कोर्ट ने एसआईटी से सात नवंबर तक जवाब मांगा है. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के पिता और मां से शुक्रवार को एसआईटी ने लंबी पूछताछ की थी.

चिन्मयानंद केस में शनिवार को एसआईटी ने मुमुक्षु आश्रम के पास एक नाले में खोज के दौरान पीड़िता का पर्स बरामद किया. एसआईटी को अब उस चश्मे की तलाश है जिसमें लगे जासूसी कैमरे की मदद से पीड़िता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की मालिश करते हुए वीडियो बनाया था. एसआईटी सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने जिस चश्मे की मदद से वीडियो बनाया था, वह चश्मा छात्रा के हॉस्टल से नहीं मिला. एसआईटी इस चश्मे को अहम सबूत मान रही है.

ममता बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- 'मेरा फोन टैप किया गया, यह केंद्र और 3 राज्य सरकारों के इशारे पर हुआ'

एसआईटी की एक टीम ने मुमुक्षु आश्रम के पास नाले में स्थानीय पुलिस और मजदूरों की मदद से खोज की. इस तलाशी अभियान के दौरान नाले में पीड़िता का पर्स मिला लेकिन चश्मा अभी तक नहीं मिल पाया है. खबर है कि एसआईटी ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है क्योंकि चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर आठ नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस होनी है. कोर्ट ने एसआईटी से सात नवंबर तक जवाब मांगा है. सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पिता और मां से शुक्रवार को एसआईटी ने लंबी पूछताछ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget