एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshकिसी छात्र को जेल नहीं भेजा जाएगा लेकिन नकल गिरोहों को नहीं छोड़ा जाएगा: योगी
किसी छात्र को जेल नहीं भेजा जाएगा लेकिन नकल गिरोहों को नहीं छोड़ा जाएगा: योगी
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 30 May 2018 08:45 AM (IST)
1/10

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बुद्घिमान बनें, लेकिन उनमें अहंकार का भाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ने 165 नए दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खोले हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार हमारी सरकार ने नकलविहीन परीक्षा कराई है. उन्होंने छात्रों को यह सीख भी दी कि माता-पिता वट वृक्ष की तरह हैं, उनकी छांव में रहें.
2/10

इससे पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज के बच्चे अपने वर्तमान को बेहतर बनाने के साथ भारत के भविष्य को संवारने के लिए आगे आएंगे. चरित्र, मर्यादा और आचरण अच्छा होना चाहिए.
3/10

मुख्यमंत्री ने कहा, "जब हम सरकार में आए थे, न तो शिक्षक थे न संसाधन थे. एक साल में हमने अच्छा माहौल दिया. अगले साल और अच्छी मेरिट आएगी."
4/10

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी छात्र को जेल नहीं भेजा जाएगा, लेकिन नकल गिरोह को छोड़ा भी नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि आगे की परीक्षा भी सरल होगी, अपने पर विश्वास कीजिए, मेहनत कीजिए, सफलता आपके कदम चूमेगी.
5/10

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए हमने एक वर्ष पहले ही आह्वान कर दिया था. प्रदेश में शिक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदम से ही हमने सबसे पहले अच्छा परिणाम दिया है.
6/10

सीएम ने कहा कि युवा परिश्रम करें लेकिन तनावमुक्त होकर. क्योंकि तनाव में रहकर लक्ष्य नहीं पाया जा सकता है. तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें. अपनी बुद्घि विवेक से काम करें तब अच्छा परिणाम आएगा.
7/10

योगी ने कहा, "प्रदेश में फतेहपुर के लड़के ने टॉप किया है. अति पिछड़े जिले के लड़के ने टॉप कर ये साबित कर दिया है कि मनुष्य परिश्रम से असंभव को संभव बना सकता है. शॉर्टकट का रास्ता सफलता नहीं दिला सकता."
8/10

इस मौके पर योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा' दिया. मेरिट में 35 लड़के जबकि 62 बालिकाएं हैं. बालिकाएं ज्यादा मेहनती हैं, अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वे राष्ट्र को नई दिशा दे सकती हैं.
9/10

मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित 'मेधावी विद्यार्थी सम्मान 2018' कार्यक्रम में यह बात कही.
10/10

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. छात्राओं की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा कि यदि इन्हें मौका मिले तो ये अपनी प्रतिभा से देश को नई दिशा दे सकती हैं.
Published at : 30 May 2018 08:35 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जम्मू और कश्मीर
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
शिक्षा
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
क्रिकेट
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य























