एक्सप्लोरर

इन बच्चियों का सुकन्या खाता हो सकता है बंद, ये नया नियम जरूर जान लें आप

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुआ है बदलाव. अब इन बच्चियों का खाता हो सकता है बंद. जानें क्या है यह नया नियम.  किन लोगों के लिए है जरूरी.

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इनमें अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की योजनाएं लाईं जाती हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. अक्सर माता-पिता को अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता रहती है. इसलिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है.

इस योजना में निवेश के जरिए माता-पिता अपनी बेटियों के लिए एक अच्छा खासा फंड जमा कर सकते हैं. सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत इस योजना को शुरू किया था. लेकिन अब इस योजना के नियमों में कुछ बदलाव हुआ है. अब इन बच्चियों का खाता हो सकता है बंद. जानें क्या है यह नया नियम.  

कानूनी अभिभावक के नाम से नहीं हुए अकाउंट तो होंगे बंद 

सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर नए नियम जारी हो चुके हैं. अब अगर सुकन्या समृद्धि योजना में किसी बच्ची का खाता उसके नाना-नानी, दादा-दादी या फिर अन्य किसी रिश्तेदार ने खोला है. तो ऐसे खातों को लीगल गार्जियन यानी कानूनी अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना होगा. वरना इस तरह की खातों को बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा योजना में यह भी नियम है कि अगर किसी ने एक ही बेटी के नाम दो अकाउंट खोलें तो उनमें से भी अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: आपको जरूर पता होने चाहिए आयुष्मान कार्ड के नियम, नहीं तो मुश्किल होगा इलाज

सुकन्या योजना में मिलता है इतना ब्याज 

सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता बेटी के खाते खुलवाकर उनके लिए अच्छा खासा फंड तैयार कर सकते हैं. योजना में 250 रुपये लेकर 1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा किए जा सकते हैं. जब बेटी 21 साल की हो जाती है तभी अकाउंट मैच्योर हो जाता है. लेकिन वहीं अगर बेटी 18 साल की हो जाए तो योजना में जमा की गई 50 फीसदी तक राशि निकाली जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: सड़क पर मौजूद गड्ढे से गिरकर हो जाती है मौत तो कौन जिम्मेदार? जान लीजिए जवाब

कैसे खुलवाएं खाता?

सुकन्या समृद्धि खाता खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी डाकघर या फिर अपने बैंक की ब्रांच जाकर खाता खुलवा सकते हैं.  बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल तक के होने तक यह खाता खुलवाया जा सकता है. सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए कुछ दस्तावेज़ जरूरी हैं. जिनमें अभिभावक की पहचान और पते का प्रमाण, लड़की का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पैन कार्ड जरूरी होता है. 

यह भी पढ़ें: क्या फ्लाइट में लेकर जा सकते हैं लाइसेंसी रिवॉल्वर? जान लीजिए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget