एक्सप्लोरर

ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर, दो हफ्ते के लिए कैंसिल की गई इस रूट की कई ट्रेनें

Train Cancelled For Next Two Weeks:

Train Cancelled For Next Two Weeks: भारतीय रेलवे के जरिए करोड़ों लोग सफर करते हैं. आपने भी कभी ना कभी ट्रेन में सफर किया होगा. जब लोगों को कहीं दूर जाना होता है. तो ट्रेन ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है. अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं. तो यह अपडेट आपके लिए बेहद ज़रूरी है. खासतौर पर अगले दो हफ्तों में आपकी कोई ट्रिप शेड्यूल है.

तो सावधान हो जाएं क्योंकि भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. अगर आपने पहले से टिकट बुक किया है या किसी ट्रेन से सफर का प्लान बनाया है. तो एक बार अपना शेड्यूल दोबारा चेक जरूर कर लें, हो सकता है आपकी ट्रेन भी उन ट्रेनों की लिस्ट में हो जो रद्द की गई हैं. चलिए बताते हैं आपको इस बारे में पूरी जानकारी. कब कौनसी ट्रेन है कैंसिल.

अगले दो हफ्ते तक यह ट्रेनें कैंसिल 

रेलवे नेटवर्क पर इन दिनों बड़े स्तर पर मेंटेनेंस वर्क चल रहा है. जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है. खासकर लखनऊ मंडल में 18 जून से 11 जुलाई के बीच कई अहम बदलाव किए गए हैं. इस दौरान कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. कुछ के रूट्स को बदला गया है और कुछ को बीच रास्ते ही टर्मिनेट किया जा रहा है. गोरखपुर रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गोंडा-बाराबंकी सेक्शन में रेलवे की ओर से तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. इस कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. ऐसे में अगर आपकी यात्रा की योजना इसी रूट से है. तो सफर पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी ट्रेन की कंरट सिचुएशन जरूर चेक कर लें. 

कैंसिल ट्रेनों की जानकारी

  • ट्रेन नंबर 15031/32 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15070 ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15081/82 गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15033/34 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कैंसिल रहेगी
  • ट्रेन नंबर 15069 गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस 2 जुलाई से 5 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 22423 गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14010 आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 25 जून से 2 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस 26 जून से 3 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: खो गया है ड्राइविंग लाइसेंस, तो नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, ऐसे घर बैठे मिल जाएगा डुप्लीकेट

  • ट्रेन नंबर 4209 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4210 चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4520 भटिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4519 वाराणसी–भटिंडा एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4213 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 19 जून से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4070 आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4069 राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जून से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स, जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट?

यह ट्रेनें रहेंगी शार्टटर्मिनेट

  • ट्रेन नंबर 07075 हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल 27 जून को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी.
  • ट्रेन नंबर 07076 गोरखपुर जंक्शन–हैदराबाद स्पेशल 29 जून को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 19409 साबरमती–थावे एक्सप्रेस 26 जून और 3 जुलाई को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी.
  • ट्रेन नंबर 19410 थावे–साबरमती एक्सप्रेस 29 जून और 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 22922 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस 1 जुलाई को गोमतीनगर तक आएगी.
  • ट्रेन नंबर 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 2 जुलाई को चारबाग तक आएगी.
  • ट्रेन नंबर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो कितनी मिलती है सजा? जान लें भारतीय रेलवे का यह कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tea Maker: अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
Investment Lesson: फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget