एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट के बाद कितने लाख तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें क्या हैं नियम

Utility News: ज्यादातर लोगों का यही सवाल होता है कि क्या रिटायरमेंट के बाद भी लोन ले सकते हैं और अगर ले सकते हैं तो कितना ले सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

Loan After Retirement: सरकारी नौकरी हो या फिर प्राइवेट नौकरी रिटायरमेंट एक ऐसा सत्य है जो हर इंसान को भोगना पड़ता है. यहां तक की खुद का बिजनेस करने वाले लोग भी रिटायरमेंट लेते हैं. ऐसे में सरकार आपके पीएफ के पैसे आपके रिटायरमेंट के बाद आपको वापस लौटा देती है, लेकिन कई बार लोगों को रिटायरमेंट के बाद भी लोन की जरूरत पड़ती है. ज्यादातर लोगों का यही सवाल होता है कि क्या रिटायरमेंट के बाद भी लोन ले सकते हैं और अगर ले सकते हैं तो कितना ले सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

कौन देता है लोन और कितना मिलता है

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एसबीआई पेंशनल लोन के जरिए कोई भी लोन ले सकता है. इसके तहत उन लोगों को लोन दिया जाता है, जो रिटायर हो चुके हैं और पेंशन से अपना गुजारा कर रहे हैं. 76 साल से कम उम्र के लोगों को ये लोन दिया जाता है. इसके लिए आपका पेंशन अकाउंट स्टेट बैंक में होना चाहिए. इसके साथ ही आप का ऋण इतिहास भी क्लियर होना चाहिए. रिटायरमेंट के बाद आप 14 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं.

रिटायरमेंट के बाद कितने लाख तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें क्या हैं नियम

कितने समय के लिए मिलता है लोन

एसबीआई की इस स्कीम के तहत आपकी उम्र के हिसाब से आपको लोन दिया जाता है. अगर आपकी उम्र 72 साल से कम है तो आपको 5 साल तक के लिए लोन दिया जा सकता है. वहीं 72 से 74 साल तक की उम्र वाले लोगों को चार साल तक का लोन मिल सकता है. इसके अलावा 74 से 76 साल वालों को दो साल के अंदर ही अपना पूरा लोन बैंक को लौटाना होता है.अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बैंक जाकर आवेदन करना होगा, इसके अलावा एसबीआई का योनो एप्लिकेशन भी आपको ऑनलाइन लोन की सुविधा उपलब्ध कराता है. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज आपको बैंक में जाकर जमा कराने होते हैं. 

इतना देना होता है ब्याज

रिटायर हो चुके लोगों के लिए सरकारी बैंक लोन तो देते हैं लेकिन इसके बदले आपसे ब्याज भी वसूलते हैं. एसबीआई की ब्याज दर 11 प्रतिशत शुरू होती है और बढ़ते हुए 15.30 प्रतिशत तक हो सकती है. हालांकि अब कई सारे बैंकों ने रिटायर्ड कर्मचारियों को लोन देना शुरू कर दिया है. कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज दर 10.99 प्रतिशत, आईसीआईसीआई की 10.80 प्रतिशत तो वहीं पीएनबी 10.44 से 17.30 प्रतिशत तक है.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बालम थानेदार...' गाने पर पिस्टल लहराते हुए गर्लफ्रेंड ने बनाई रील, खुशी से झूमता रहा बगल में बैठा पुलिसवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPF Investment: रोज एक कप चाय जितनी बचत, रिटायरमेंट तक मिलेगा 2 करोड़ का फंड
PPF Investment: रोज एक कप चाय जितनी बचत, रिटायरमेंट तक मिलेगा 2 करोड़ का फंड
चेक बाउंस हो गया, जेल में सजा भी पूरी काट ली, क्या फिर भी लौटाने पड़ते हैं उधारी के पैसे?
चेक बाउंस हो गया, जेल में सजा भी पूरी काट ली, क्या फिर भी लौटाने पड़ते हैं उधारी के पैसे?
Traffic Challan: कार-बाइक वाले ध्यान दें, सरकार ने पेडिंग चालान और RTO पर दी नई चेतावनी, ना करें ये काम
कार-बाइक वाले ध्यान दें, सरकार ने पेडिंग चालान और RTO पर दी नई चेतावनी, ना करें ये काम
Train News: तत्काल टिकट वालों को राहत, बुकिंग भी आसान, IRCTC की नई चमचमाती वेबसाइट में क्या-क्या मिलेगा?
Train News: तत्काल टिकट वालों को राहत, बुकिंग भी आसान, IRCTC की नई चमचमाती वेबसाइट में क्या-क्या मिलेगा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget