एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी बमबारी में जो लोग मारे गए क्या उन्हें मिलता है कोई मुआवजा? जान लीजिए जवाब

पाकिस्तान की ओर से LOC पर होने वाली गोलीबारी-बमबारी में 5 बच्चों समेत 17 नागरिक की मौत हो गई है. ऐसे मामलों में भारत सरकार मुआवजा देती है या नहीं, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है.आइए जानते हैं जवाब.

Pakistan Bombing Victim Compensation: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. LoC पर पाकिस्तानी आर्मी 3 दिन से लगातार फायरिंग और मिसाइलें दाग रही है. इसमें 5 बच्चों समेत 17 नागरिकों की मौत हुई है. सीमा पार हमले का भारत जवाब दे रहा है. पाकिस्तानी मिसाइलों और जेट को हमारे डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है. युद्ध के हालात के बीच देशभर में अलर्ट जारी है. बॉर्डर एरिया में रहने वालों को सावधान रहने को कहा गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी या बमबारी में किसी की मौत हो जाती है तो परिवार को कोई मुआवजा मिलता है कि नहीं. आइए जानते हैं क्या है नियम...

क्या बॉर्डर पर हमले में मौत होने पर मुआवजा मिलता है

जानकारों की माने तो भारत सरकार और संबंधित राज्य सरकारें पाकिस्तान की फायरिंग-बमबारी में मारे गए नागरिकों के परिजनों को मुआवजा (Compensation) देती हैं. ये राशि आमतौर पर 5 लाख रुपए तक होती है, लेकिन यह राज्य के नियमों और स्थिति की गंभीरता पर भी निर्भर करती है.

किसे मिलता है मुआवजा

1. जो लोग पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी या बमबारी में मारे जाते हैं, उनके परिवार को मुआवजा दिया जाता है.

2. गंभीर रूप से घायल लोगों को भी इलाज और कुछ आर्थिक सहायता मिलती है.

3. अगर किसी का घर, फसल या मवेशी नुकसान में आता है, तो उसका भी सरकारी मुआवजा मिलता है, लेकिन इसके लिए राजस्व विभाग की रिपोर्ट जरूरी होती है.

आवेदन कैसे होता है

मृतक या घायल व्यक्ति के परिजनों को तहसील, ब्लॉक या जिला प्रशासन के पास जाकर एक आवेदन देना होता है. इसमें FIR की कॉपी, अस्पताल की रिपोर्ट, पहचान पत्र जैसे दस्तावेज शामिल करने होते हैं. जांच के बाद मुआवजे की राशि दी जाती है.

बंकर और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं

केंद्र सरकार LOC के पास बसे गांवों में 'बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम' (Border Area Development Program) के तहत बंकर बनाने, राशन देने और अस्थायी अस्पताल, स्कूल चलाने जैसी सुविधाएं भी देती है, ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें- मिसाइल या ड्रोन से तबाह हो जाए किसी का घर तो कैसे मिलता है मुआवजा? भारत-पाक तनाव के बीच जानें काम की बात

 

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTP शेयर कर शख्स ने गवाएं 41 हजार, बैंक से वसूले 65000, पढ़ें मामला
OTP शेयर कर शख्स ने गवाएं 41 हजार, बैंक से वसूले 65000, पढ़ें मामला
Diwali 2026: कहीं मिलावटी मिठाई तो नहीं खा रहे? दीवाली पर ऑनलाइन ऑर्डर करते समय बरतें ये सतर्कता
कहीं मिलावटी मिठाई तो नहीं खा रहे? दीवाली पर ऑनलाइन ऑर्डर करते समय बरतें ये सतर्कता
Train Cancelled: त्योहारों में घर जाने की है तैयारी? रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें कीं रद्द
Train Cancelled: त्योहारों में घर जाने की है तैयारी? रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें कीं रद्द
दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर तैनात 1300 RPF जवाब, त्यौहारों को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर तैनात 1300 RPF जवाब, त्यौहारों को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget