एक्सप्लोरर

CAA Row: देश के इन राज्यों में लागू नहीं होगा CAA, जानिए क्या है वजह

CAA Row: सरकार की तरफ से बताया गया है कि नागरिकता कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए लोगों को सीएए के तहत नागरिकता दी जाएगी. हालांकि इसमें मुस्लिम शामिल नहीं हैं.

Citizenship Amendment Act: केंद्र सरकार की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू कर दिया गया है. सरकार की तरफ से इसे नोटिफाई किया गया, जिसके बाद देशभर में सीएए लागू हो गया. इस कानून के तहत भारत के पड़ोसी देशों से आए गैर मुस्लिम नागरिकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी. सीएए को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे लागू किया गया है. हालांकि देश के कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जिन्हें सीएए से बाहर रखा गया है. 

क्या है सीएए?
सबसे पहले आप ये जान लीजिए कि आखिर ये सीएए है क्या... पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए सीएए लाया गया है. इसमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता मिल सकती है. हालांकि मुस्लिमों को इससे बाहर रखा गया ह, जिसे लेकर पिछले लंबे समय से विवाद है और कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं. सरकार की तरफ से बताया गया है कि 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए लोगों को सीएए के तहत नागरिकता दी जाएगी. पहले भारत में रहने के 11 साल पूरे होने के बाद ही नागरिकता दी जाती थी, लेकिन अब सीएए के तहत इसे पांच साल कर दिया गया है.

कहां लागू नहीं होगा सीएए?
द हिंदू की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉर्थ-ईस्ट की ज्यादातर जगहों को नागरिकता कानून से बाहर रखा गया है. संविधान की छठी अनुसूची के तहत आने वाले राज्यों और इलाकों में सीएए का कोई असर नहीं दिखेगा. यानी इन जगहों पर अगर कोई शरणार्थी है तो वो नागरिकता नहीं ले सकता है. इनमें अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं. 

फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीएए को लागू कर दिया गया है, इसे लेकर एक बार फिर विवाद भी शुरू हो चुका है. विपक्षी दलों ने कहा है कि ऐसा कानून भारत में लागू करना ठीक नहीं है. वहीं पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों ने सीएए को लागू करने से इनकार किया है. 

ये भी पढ़ें - Citizenship Amendment Act: नागरिकता कानून के बाद क्या आपको भी दिखाने पड़ेंगे कागज? आम लोगों के लिए जरूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RailOne App: व्हाट्सएप पर टिकट दिखाना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किए नए नियम
RailOne App: व्हाट्सएप पर टिकट दिखाना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किए नए नियम
दिल्ली वालों को आधार की तरह मिलेगा 'DUPIC', जानें प्रॉपर्टी धोखाधड़ी से कैसे बचाएगा ये कार्ड
दिल्ली वालों को आधार की तरह मिलेगा 'DUPIC', जानें प्रॉपर्टी धोखाधड़ी से कैसे बचाएगा ये कार्ड
Water Tank Gadget: घर में लगवा लें ये छोटा-सा गैजेट, टंकी भरते ही अपने आप बंद होगी मोटर, मोबाइल से भी करें कंट्रोल
Water Tank Gadget: घर में लगवा लें ये छोटा-सा गैजेट, टंकी भरते ही अपने आप बंद होगी मोटर, मोबाइल से भी करें कंट्रोल
Post Office: निवेश से पहले जान लें, पोस्ट ऑफिस FD और RD में कौन-सी स्कीम है ज्यादा फायदेमंद?
निवेश से पहले जान लें, पोस्ट ऑफिस FD और RD में कौन-सी स्कीम है ज्यादा फायदेमंद?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget