एक्सप्लोरर

Citizenship Amendment Act: नागरिकता कानून के बाद क्या आपको भी दिखाने पड़ेंगे कागज? आम लोगों के लिए जरूरी खबर

Citizenship Amendment Act: केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को देशभर में लागू कर दिया गया है, जिसे लेकर विवाद जारी है.

Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को सरकार ने आखिरकार पूरे देशभर में लागू कर दिया है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सरकार का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है. ये वही कानून है, जिसे लेकर कुछ साल पहले देशभर में कई प्रदर्शन हुए थे. इन प्रदर्शनों में एक नारा खूब चला था, जिसमें लोग कह रहे थे कि कागज नहीं दिखाएंगे. अब नागरिकता कानून लागू होने के बाद भी कागज वाली बात सामने आ रही है. इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि नागरिकता कानून लागू होने के बाद क्या अब सभी को अपने कागज दिखाने होंगे?

किन्हें मिलेगी नागरिकता?
सबसे पहले समझते हैं कि आखिर सीएए को क्यों लाया गया है और इसे लेकर विवाद क्यों हो रहा है. दरअसल इसके नाम से जाहिर है कि इसे नागरिकता देने के लिए लाया गया है. हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोग सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे ही तमाम शरणार्थियों के लिए नागरिकता कानून लाया गया. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी. भारत में पांच साल से ज्यादा वक्त से रहने वाले लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. 

क्या है विवाद?
अब सवाल है कि आखिर इस कानून को लेकर विवाद क्यों हो रहा है. दरअसल सीएए के तहत मुस्लिमों को नागरिकता देने का प्रावधान नहीं रखा गया है, यही विवाद की असली जड़ है. प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में किसी एक समुदाय को छोड़ने वाला कानून नहीं लाया जाना चाहिए. मुस्लिम समुदाय के लोग भारत में शरण लेने के 11 साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

क्या सभी को दिखाने होंगे कागज?
अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सीएए के बाद सभी को कागज दिखाने होंगे... इसका जवाब है कि भारत में रहने वाले लोगों पर इस कानून का कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है. ये कानून सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो दूसरे देशों से भारत आए हैं और नागरिकता की गुहार लगा रहे हैं. भारत में रहने वाले लोगों को संविधान के तहत नागरिकता का अधिकार है. 

कागज दिखाने का तर्क देने वालों का ये कहना है कि सीएए के साथ ही नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को भी सरकार की तरफ से लाया जाएगा, जिसमें उन लोगों को परेशानी होगी जिनके पास उचित दस्तावेज नहीं होंगे. दावा किया जा रहा है कि सरकार जो दस्तावेज मांग रही है, वो सभी लोगों के पास उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में लाखों लोगों पर नागरिकता खोने का खतरा होगा. इसके लिए असम में हुए एनआरसी का तर्क दिया जाता है, जिसमें करीब 19 लाख लोगों के नाम लिस्ट से बाहर थे. 

ये भी पढ़ें - कैसे चलता है जेनेरिक दवाइयों का पता, इस ट्रिक से मेडिकल वाले की बेइमानी समझ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget